व्यक्तिगत रूप में (इन-पर्सन) सर्वाइवर नेता प्रोग्राम


2024 विश्व काँग्रेस, सामूहिकता की शक्ति (द पावर ऑफ द कलेक्टिव) में आपका स्वागत है!

नीचे कार्यक्रम की रूपरेखा दी गई है जो कार्यक्रम के दौरान आपके अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

यहाँ आप कार्यक्रम का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और हम आपके स्वागत पैकेट में एक ब्रोशर भी शामिल करेंगे।

किसी विशेष दिन पर जाने के लिए इनमें से किसी भी बटन पर क्लिक करें, या नीचे जाएं  (स्क्रॉल करें)।

 
 

नाश्ता

सुबह 6:00 बजे - 9:00 बजे तक | होटल का रेस्टोरेंट

होटल के रेस्टोरेंट में नाश्ते का आनंद लें।


खुली (फ्री) सुबह

कोई निर्धारित गतिविधियाँ नहीं हैं: आराम और संपर्क के लिए एक खुली सुबह।

अनुकूलन (ओरिएंटेशन) बूथ उपलब्ध है।


दोपहर का भोजन

दोपहर 12:00 बजे - 1:30 बजे तक | होटल का रेस्टोरेंट | केवल-सर्वाइवर्स

होटल के रेस्टोरेंट में दोपहर के भोजन का आनंद लें।


उद्घाटन सत्र: एक वैश्विक आंदोलन का निर्माण

दोपहर 1:30 बजे - 3:00 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu | केवल-सर्वाइवर्स

हम विश्व काँग्रेस की शुरुआत सर्वाइवर अलायंस के कार्यकारी निदेशक, मिन्ह डांग के स्वागतपूर्ण शब्दों से करेंगे, जो आने वाले चार दिनों के लिए माहौल और मिज़ाज तय करेंगी। सत्र का समापन सम्मेलन के दौरान उपलब्ध कल्याण (वेलबीइंग) सहायता के परिचय के साथ होगा।


सामूहिकता की शक्ति

दोपहर 3:00 बजे - 4:00 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu | केवल-सर्वाइवर्स

यह पैनल सामूहिकता की शक्ति की परिवर्तनकारी ताकत की जांच करता है। सर्वाइवर नेता अपने समुदायों के भीतर सामूहिकता की शक्ति के निर्माण और उसे संगठित करने से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे। सर्वाइवर अलायंस स्टाफ द्वारा संचालित यह वार्तालाप, परिवर्तन को बढ़ावा देने में सहयोगात्मक प्रयासों के शक्तिशाली प्रभाव पर केंद्रित होगा।

पैनल अध्यक्ष: अलिसिया ले

पैनलिस्ट: मरियम ओन्याची, गॉडविन डॉगबे, जोसेफिन अपारो, फिरोजा ख़ातून


जलपान (रिफ्रेशमेंट) ब्रेक

शाम 4:00 बजे - 4:30 बजे तक | मुख्य कमरे के बाहर | केवल-सर्वाइवर्स

जलपान और नेटवर्किंग के लिए एक छोटा ब्रेक। किसी ऐसे व्यक्ति को नमस्ते / हैलो कहें जिससे आप अभी तक नहीं मिले हैं, या अपने विचार स्लैक में साझा करें!


सामूहिकता की शक्ति: जारी

शाम 4:30 बजे - 6:00 बजे तक | मुख्य कमरा: Ndovu, ब्रेकआउट समूह | केवल-सर्वाइवर्स

इस आपसी बातचीत (इंटरैक्टिव) सत्र में, प्रतिभागी सामूहिकता की शक्ति के अनुभव में गहराई से उतरेंगे।

फैसिलिटेटर:एमी रेनफिश


स्वागत रात्रि भोज  

शाम 7:00 – रात 9: 00 बजे | मुख्य कमरा: Ndovu | सहयोगी + सर्वाइवर्स

हम सत्र शुरू होने से पहले सुबह की संक्षिप्त जानकारी के साथ दिन की शुरुआत करेंगे!

 
 

नाश्ता

सुबह 6:30 - 9:00 बजे तक | होटल का रेस्टोरेंट

होटल के रेस्टोरेंट में नाश्ते का आनंद लें।


मॉर्निंग सर्किल

सुबह 9:00 बजे - 9:30 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu | केवल-सर्वाइवर्स

हम सत्र शुरू होने से पहले सुबह की संक्षिप्त जानकारी के साथ दिन की शुरुआत करेंगे!


एक अंतर्विषयक (इंटरसेक्शनल) और समावेशी आंदोलन का निर्माण

सुबह 9:30 - 11:00 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu | केवल-सर्वाइवर्स 

इस सत्र के अंत तक, सर्वाइवर इस बात पर पर विचार करेंगे कि हमारे अपने समुदायों के भीतर हाशिए के लोगों से और उन लोगों के साथ कैसे जुड़ें, जिनसे हम पहले कभी नहीं जुड़े हैं। इससे एक मज़बूत, अधिक प्रभावी आंदोलन बनाने में मदद मिलेगी।

यह पैनल हमारे कार्य योजना लक्ष्य के तालमेल में होगा: एक विविध, समावेशी और अंतरानुभागीय (इंटरसेक्शनल) आंदोलन का निर्माण करना।

पैनल अध्यक्ष: कैथी गिवेंस

पैनलिस्ट: क्रिस्टाबेल रॉबिन्सन, पर्लगिन लिंडिवे गोबा, उम्मरा हैंग, शिरलेन सौआ दा सिल्वा


जलपान (रिफ्रेशमेंट) ब्रेक

सुबह 11:00 बजे - 11:30 बजे तक| मुख्य कक्ष के बाहर | केवल-सर्वाइवर्स

जलपान और नेटवर्किंग के लिए एक छोटा ब्रेक। किसी ऐसे व्यक्ति को नमस्ते / हैलो कहें जिससे आप अभी तक नहीं मिले हैं, या अपने विचार स्लैक में साझा करें!


एक अंतर्विषयक (इंटरसेक्शनल),और समावेशी आंदोलन का निर्माण: जारी

सुबह 11:30 बजे – दोपहर 1:00 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu + छोटे कमरे | केवल-सर्वाइवर्स

इस सत्र में, प्रतिभागियों को विभिन्न कौशल-निर्माण कार्यशालाओं और ज्ञान-साझाकरण प्रस्तुति में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो एक अंतरानुभागीय (इंटरसेक्शनल), सर्वाइवर-नेतृत्व वाले आंदोलन के भीतर नेतृत्व को मज़बूत करने के लिए डिज़ाइन की गई है। *सभी सत्र साथ-साथ चलेंगे।

ये सत्र सर्वाइवर नेताओं को सशक्त बनाने और हमारे सामूहिक प्रयासों को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों की उनकी समझ को गहरा करने के लिए तैयार किए गए हैं।

कौशल निर्माण कार्यशालाएं

  1. कहानी सुनाने के माध्यम से सशक्त बनाना
    ब्रेकआउट रूम 1: Simba
    फैसिलिटेटर:
    मिलियम कामाऊ

  2. सर्वाइवर एक-दूसरे के सहयोगी बन रहे हैं | फ़ोरम थिएटर
    ब्रेकआउट रूम 2:  Kifaru
    फैसिलिटेटर:
    एसेओसा इगुआमवेन्से

  3. विकलांग सर्वाइवर्स के लिए शांत और मज़बूत कर देनेवाला (रेस्टोरेटिव) चर्चा समूह
    ब्रेकआउट रूम: Kiboko
    फैसिलिटेटर:
    कैलियन विंटर्स

  4. पैनल | मानव तस्करी के कम जाने जाने वाले प्रकार
    मुख्य कक्ष
    : Ndovu
    पैनल अध्यक्ष:
    क्रिस्टाबेल रॉबिन्सन
    पैनलिस्ट: शाहिद इलियास, मिशेल नदाहाशुबा, ब्रांडी डाइटरले रद्दाडी


दोपहर का भोजन

दोपहर 1:00 बजे – 2.30 बजे तक | होटल का रेस्टोरेंट | सहयोगी + सर्वाइवर्स

होटल के रेस्टोरेंट में दोपहर के भोजन का आनंद लें।


साझा कार्यक्रम का उद्घाटन

दोपहर 2:30 बजे - 3:00 बजे तक| मुख्य कक्ष: Ndovu | सहयोगी + सर्वाइवर्स

दोपहर के सत्र की शुरुआत करते हुए, हमारे सहयोगी इस सहयोगात्मक स्थान पर हमारे साथ शामिल होंगे। हमने कुछ नेटवर्किंग गतिविधियों की योजना बनाई है, जो संपर्क (कनेक्शन) को बढ़ावा देने, अंतर्दृष्टि साझा करने और मज़बूत संबंध बनाने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।


सर्वाइवर्स परिवर्तनकारी बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं

दोपहर 3:00 बजे – शाम 4:15 बजे तक| मुख्य कक्ष: Ndovu | सहयोगी + सर्वाइवर्स

यह पैनल सर्वाइवर्स के नेतृत्व वाले समाधानों को प्रदर्शित करेगा और विभिन्न कार्य योजना विषयों में सर्वाइवर्स द्वारा किए जा रहे परिवर्तनकारी कार्यों को उजागर करेगा। प्रत्येक पैनलिस्ट अपने अनुभव और अंतर्दृष्टि साझा करेंगे, अन्य हस्तक्षेपों को सूचित करने और प्रेरित करने के लिए मूल्यवान दृष्टिकोण प्रदान करेंगे।

पैनल अध्यक्ष: एन्क्सेला ब्रुसी

प्रस्तुतकर्ता:एसेसोआ इगुआमवेन्से, भीम श्रेष्ठ, होली गिब्स, विल्ज़


जलपान (रिफ्रेशमेंट) ब्रेक

शाम 4:15 बजे – शाम 4:45 बजे तक | मुख्य कक्ष के बाहर | सहयोगी + सर्वाइवर्स

जलपान और नेटवर्किंग के लिए एक छोटा ब्रेक। किसी ऐसे व्यक्ति को नमस्ते / हैलो कहें जिससे आप अभी तक नहीं मिले हैं, या अपने विचार स्लैक में साझा करें!


परिवर्तनकारी सर्वाइवर्स परिवर्तन का नेतृत्व करेंगे: कार्यशालाएं एक साथ चलेंगी

शाम 4:45 बजे – शाम 6:00 बजे तक | Ndovu  छोटे कमरे | सहयोगी + सर्वाइवर्स

प्रतिभागियों को किसी विशिष्ट कार्य योजना विषय पर गहनता से चर्चा करने के लिए एक कार्यशाला का चुनाव करने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक कार्यशाला में चुने गए विषय (थीम) के अनुरूप प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

क्षमता निर्माण
ब्रेकआउट रूम
1: Simba
फैसिलिटेटर:
एसेओसा इगुआमवेन्से

  • हेरिएट टबमैन फ़ेलोशिप – एवलिन चुम्बो

  • एसए फेलोशिप – एलिसिया ले और मिस्टिका कार्टर

  • एसए लीडरशिप अकादमी – कैथी गिवेंस और इंग्रिड ग्युरेरो

  • तंजानिया में सर्वाइवर-केंद्रित मानव तस्करी आंदोलन का निर्माण – गॉडफ्रे म्पांडिकिज़

    निर्णय लेना: सर्वाइवर नेतृत्व
    मुख्य कक्ष:
    : Ndovu
    फैसिलिटेटर:
    एमी रेनफिश

  • सर्वाइवरशिप से सर्वाइवर नेतृत्व तक का सफर - येनेनेश तिलहुन

  • न्यायिक क्षेत्र में मेरा अनुभव - अलीका किनान

  • सर्वाइवर समावेशन: मुख्यधारा के कार्यस्थलों में जिया हुआ अनुभव का एकीकरण - सारा श्रिकर

  • सर्वाइवर नेतृत्व और तस्करी विरोधी रणनीतियों को आकार देने में सहभागिता - शांति तमंग (हिंदी)


    प्रत्यक्ष सेवाएं
    ब्रेकआउट रूम 2: Kifaru
    फैसिलिटेटर:
    होली गिब्स

  • बचाए गए (रेस्क्यूड) लोगों और प्रवासियों के लिए बचाव के बाद की प्रवाह योजना – लुइस हेनरिक सैंटोस गोज़

  • सामाजिक-भावनात्मक बहाली रणनीति के रूप में देखभाल मॉडल “पहचानना और अनुसरण करना” – क्लाउडिया क्विंटेरो

  • तस्करी के बाद आश्रय गृहों में सर्वाइवर्स के सामने आने वाली चुनौतियाँ – बिष्णु सपकोटा

    ज्ञान का उत्पादन
    ब्रेकआउट रूम 3: Kiboko
    फैसिलिटेटर:
    विल्ज़

  • सर्वाइवर-केंद्रित शोध / जवाबदेही – बेनेडेटा वासोंगा

  • कनाडा में मानव तस्करी पर नैतिकता - अनुमोदित शोध – क्रिस्टल स्नाइडर

  • व्यावसायिक आपूर्ति श्रृंखलाओं की जांच – जेफ्री और मार्था 


समापन

शाम 6:00 बजे – शाम 6:30 बजे तक | मुख्य कमरा: Ndovu | सहयोगी + सर्वाइवर्स

हम दिन का समापन करेंगे, और इस दौरान कल की गतिविधियों का विवरण देंगे।


रात का भोजन 

शाम 7:00 बजे – रात 9:00 बजे तक | होटल का रेस्टोरेंट | सहयोगी + सर्वाइवर्स

बढ़िया भोजन और बातचीत के लिए सभी के साथ रात के भोजन में शामिल हों!

 
 

नाश्ता

सुबह 6:00 बजे – 8:30 बजे तक | होटल का रेस्टोरेंट | सहयोगी + सर्वाइवर्स

होटल के रेस्टोरेंट में नाश्ते का आनंद लें।


नाश्ते के समय मेंटरिंग और नेटवर्किंग [वैकल्पिक]

सुबह 8:30 बजे - 9:00 बजे तक | होटल का रेस्टोरेंट | सहयोगी + सर्वाइवर्स

हमारे साथ एक विशेष सुबह के सत्र में शामिल हों, जहाँ आप आमने-सामने कोचिंग में भाग लेते हुए या साथियों से जुड़ते हुए एक अनौपचारिक नाश्ते का आनंद ले सकते हैं। अपने नाश्ते की कोचिंग बुक करने का तरीका जानने के लिए हमारे साथ बने रहें!


सुबह की सभा

सुबह 9:00 बजे - 9:30 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu | केवल-सर्वाइवर्स

हम सत्र शुरू होने से पहले सुबह संक्षिप्त जानकारी देने के साथ दिन की शुरुआत करेंगे!


सत्ता के बारे में सब कुछ (ऑल अबाउट पावर)  

सुबह 9:30 बजे - 11:00 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu | केवल-सर्वाइवर्स

इस सत्र में, हम सत्ता (पावर) के विभिन्न प्रकारों को परिभाषित करेंगे और सत्ता (पावर)  के साथ अपने संबंधों पर विचार करेंगे। हम अपनी पहचान और आंदोलन के भीतर अपनी भूमिकाओं से जुड़ी सत्ता (पावर) से अंतर करेंगे। हम चर्चा करेंगे कि कठिन बातचीत करते समय सत्ता (पावर) के अंतर को कैसे पहचाना जाए और यह पहचाना जाए कि हम अपनी सत्ता (पावर) का उपयोग सकारात्मक और हानिकारक दोनों तरीकों से कर सकते हैं।

प्रस्तुतकर्ता: मिन्ह डांग


जलपान (रिफ्रेशमेंट) ब्रेक

सुबह 11:00 बजे - 11:30 बजे तक| मुख्य कक्ष के बाहर | केवल-सर्वाइवर्स

जलपान और नेटवर्किंग के लिए एक छोटा ब्रेक। किसी ऐसे व्यक्ति को नमस्ते / हैलो कहें जिससे आप अभी तक नहीं मिले हैं, या अपने विचार स्लैक में साझा करें!


सत्ता के बारे में सब कुछ (ऑल अबाउट पावर)  (जारी)

सुबह 11:30 बजे – दोपहर 12:30 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu | केवल-सर्वाइवर्स 

ब्रेक के बाद, प्रतिभागी छोटे-छोटे समूहों में बंट जाएंगे और सहयोगियों के साथ दोपहर की चर्चाओं की तैयारी के लिए सत्ता (पावर) के बारे में सब कुछ (ऑल अबाउट पावर) सत्र में शामिल अंतर्दृष्टि और अवधारणाओं का उपयोग करेंगे।


दोपहर का भोजन

दोपहर 12:30 बजे – दोपहर 2:00 बजे तक | होटल का रेस्टोरेंट | सहयोगी + सर्वाइवर्स

होटल के रेस्टोरेंट में दोपहर के भोजन का आनंद लें।


सत्ता (पावर) बदलने के लिए दृष्टिकोण बदलना: चिंतन

दोपहर 2:00 बजे – शाम 4:00 बजे तक | मुख्य कमरा: Ndovu | सहयोगी + सर्वाइवर्स

सर्वाइवर अलायंस की कार्यकारी निदेशक तस्करी विरोधी संबन्धित "कार्य" के बारे में हमारे दृष्टिकोण को बदलने के लिए एक सामूहिक अभ्यास में हमारा नेतृत्व करेंगी। मिन्ह कुछ प्रमुख धारणाएं साझा करेंगी जिन्हें हम चाहते हैं कि हर कोई ब्रेकआउट रूम में ले जाए। वे एक सहयोगात्मक बातचीत के लिए मंच तैयार करेंगी और विश्व काँग्रेस के प्रतिभागियों को खुले दिल और सक्रिय दिमाग के साथ आने के लिए आमंत्रित करेंगी।

प्रस्तुतकर्ता: मिन्ह डांग


जलपान (रिफ्रेशमेंट) ब्रेक

शाम 4:00 बजे - 4:30 बजे तक | मुख्य कक्ष के बाहर | सहयोगी + सर्वाइवर्स

जलपान और नेटवर्किंग के लिए एक छोटा ब्रेक। किसी ऐसे व्यक्ति को नमस्ते / हैलो कहें जिससे आप अभी तक नहीं मिले हैं, या अपने विचार स्लैक में साझा करें!


सत्ता (पावर) के परिवर्तन के लिए दृष्टिकोण में बदलाव: सहयोगात्मक ब्रेकआउट सत्र

शाम 4:30 बजे - 6:00 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu + छोटे कमरे | सहयोगी + सर्वाइवर्स


इस आपसी बातचीत (इंटरैक्टिव) सत्र में, प्रतिभागियों को एक्शन प्लान के शिफ्टिंग पावर सेक्शन से प्रमुख विषयों पर केंद्रित ब्रेकआउट समूहों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक समूह एक विशिष्ट क्षेत्र का पता लगाएगा जहाँ बेहतर समर्थन और सर्वाइवर नेतृत्व को बढ़ाने के लिए सत्ता (पावर) की गतिशीलता को बदला जा सकता है। प्रतिभागी उस समूह को चुन सकते हैं जो उनकी रुचियों और अनुभवों के साथ सबसे अधिक मेल खाते हैं।

ब्रेकआउट के विषयों में निम्न शामिल हैं:

  1. सर्वाइवर योगदान को महत्व देना
    मुख्य कक्ष: Ndovu
    फैसिलिटेटर:
    रूथ
    पैनलों में नीति समीक्षा और शोध प्रयासों में सर्वाइवर्स को उनकी विशेषज्ञता के लिए मुआवजा देने के महत्व पर चर्चा करना।

  2. नीतिगत नेतृत्व को सशक्त बनाना
    ब्रेकआउट रूम 1: Simba
    फैसिलिटेटर:
    मलाएला
    विभिन्न स्तरों पर तस्करी विरोधी नीतियों का मसौदा (ड्राफ्ट) तैयार करने, नेतृत्व करने और निगरानी करने में विशेषज्ञों के रूप में सर्वाइवर नेताओं को पहचानने और नियुक्त करने का तरीका तलाशना।

  3. परोपकार में सत्ता (पावर) का परिवर्तन
    ब्रेकआउट रूम 4: Amani
    फैसिलिटेटर:
    एन्क्सेला ब्रुसी
    सर्वाइवर्स के लिए ग्रांट-मेकिंग प्रक्रियाओं को प्रभावित करने और नए दृष्टिकोणों की पैरवी करने के लिए सुलभ और सार्थक स्थान बनाने पर ध्यान केंद्रित करना।

  4. सहयोग बढ़ाना
    ब्रेकआउट रूम 3:
    Kiboko
    फैसिलिटेटर:
    एमी रेनफिश
    सर्वाइवर्स के नेतृत्व वाले और सहयोगी-नेतृत्व वाले संगठनों के बीच बेहतर संचार और सहयोग की आवश्यकता को संबोधित करना, साथ ही मौजूदा सत्ता (पावर) के आयामों का प्रबंधन करना।

  5. सार्वजनिक संस्थानों के साथ जुड़ना
    ब्रेकआउट रूम 2: Kifaru
    फैसिलिटेटर:
    एवलिन चुम्बो सर्वाइवर्स के लिए सार्वजनिक संस्थानों की नीतियों और प्रथाओं को प्रभावित करने के लिए अर्थपूर्ण अवसरों की पहचान करना।


समापन

शाम 6:00 बजे – शाम 6:30 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu| सहयोगी + सर्वाइवर्स

हम इस दिन का समापन अगले दिन की गतिविधियों का विवरण देकर करेंगे।


रात का भोजन 

शाम 7:00 बजे - 9:00 बजे तक | होटल का रेस्टोरेंट | सहयोगी + सर्वाइवर्सर

बेहतरीन भोजन और बातचीत के लिए रात के भोजन में सभी के साथ शामिल हों!

 
 

नाश्ता

सुबह 6:00 बजे - 8:30 बजे तक | होटल का रेस्टोरेंट | सहयोगी + सर्वाइवर्स

होटल के रेस्टोरेंट में नाश्ते का आनंद लें।


नाश्ते के समय मेंटरिंग और नेटवर्किंग [वैकल्पिक]

सुबह 8:30 बजे - 9:00 बजे तक | होटल का रेस्टोरेंट | सहयोगी + सर्वाइवर्स

हमारे साथ एक विशेष सुबह के सत्र में शामिल हों, जहाँ आप आमने-सामने कोचिंग में भाग लेते हुए या साथियों से जुड़ते हुए एक अनौपचारिक नाश्ते का आनंद ले सकते हैं। अपने नाश्ते की कोचिंग बुक करने का तरीका जानने के लिए हमारे साथ बने रहें!


सुबह की सभा

सुबह 9:00 बजे - 9:30 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu | केवल-सर्वाइवर्स

हम सत्र शुरू होने से पहले सुबह के सत्रों की संक्षिप्त जानकारी के साथ दिन की शुरुआत करेंगे!


उपचार (हीलिंग) और सामूहिक देखभाल

सुबह 9:30 बजे - 10:30 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu | सहयोगी + सर्वाइवर्स

यह सत्र तस्करी विरोधी क्षेत्र में व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से उपचार (हीलिंग) और आत्म-देखभाल की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित है। जैसे-जैसे हम उस काम को जारी रखते हैं जिसके लिए गहन भावनात्मक और मानसिक निवेश की आवश्यकता होती है, शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक थकावट (बर्नआउट) को रोकने और समुत्थान शक्ति (रिज़िलीअन्स) बनाए रखने के लिए कल्याण (वेलबीइंग) को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। यह सत्र व्यक्तिगत और सामूहिक देखभाल दोनों का समर्थन करने के लिए व्यावहारिक टूल्स और रणनीतियाँ प्रदान करेगा, यह सुनिश्चित करते हुए कि प्रतिभागी सम्मेलन के बाद और उससे आगे भी भावनात्मक रूप से प्रबंधन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

फैसिलिटेटर:मिस्टिका कार्टर और मिन्ह डांग


जलपान (रिफ्रेशमेंट) ब्रेक

सुबह 10:30 बजे - 11:00 बजे तक | मुख्य कक्ष के बाहर | सहयोगी + सर्वाइवर्स

जलपान और नेटवर्किंग के लिए एक छोटा ब्रेक। किसी ऐसे व्यक्ति को नमस्ते / हैलो कहें जिससे आप अभी तक नहीं मिले हैं, या अपने विचार स्लैक में साझा करें!


सफल सर्वाइवर-सहयोगी साझेदारी का निर्माण करना

सुबह 11:00 बजे – दोपहर 12:45 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu | सहयोगी + सर्वाइवर्स

यह पैनल सफल सर्वाइवर-सहयोगी साझेदारियों का पता लगाएगा, तथा उनकी सफलता में योगदान देने वाले प्रमुख तत्वों पर प्रकाश डालेगा।

पैनल अध्यक्ष:नारित गेसलर

पैनलिस्ट:

  • एरिन रोसेनब्लैट और सेबल हॉर्टन - सीएसईसी (CSEC) प्रशिक्षण, वेस्ट कोस्ट चिल्ड्रन क्लिनिक के भीतर साझेदारी

  • ज़रुल इस्लाम (दिप्तो) और मोहम्मद शोहिदुल इस्लाम - बांग्लादेश में सर्वाइवर जुड़ाव, विनरॉक और अनिरबन के बीच एक साझेदारी

  • उम्मरा हैंग और राचेल रोबिट्ज़ - संयुक्त राज्य अमेरिका में उत्तरजीवी नेतृत्व पर सहयोगात्मक शोध

दोपहर का भोजन

दोपहर 12:45 बजे - 2:00 बजे तक | होटल का रेस्टोरेंट | सहयोगी + सर्वाइवर्स

होटल के रेस्टोरेंट में दोपहर के भोजन का आनंद लें।


शोध में सर्वाइवर नेतृत्व

दोपहर 2:00 बजे – शाम 4:00 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu + ब्रेकआउट रूम | सहयोगी + सर्वाइवर्स

यह सत्र सर्वाइवर के नेतृत्व वाले और सर्वाइवर द्वारा सूचित शोध के मूल्य और प्रभाव पर केंद्रित है। प्रतिभागी प्रमुख निष्कर्षों और कार्यप्रणालियों पर प्रकाश डालने वाली अनेक प्रस्तुतियों से सीखेंगे। इसके बाद प्रतिभागियों को इंटरैक्टिव ब्रेकआउट सत्र में इनपुट, फीडबैक देने और शोधकर्ताओं से सीधे सवाल पूछने का अवसर मिलेगा।

पैनल | शोध में सर्वाइवर नेतृत्व
मुख्य कक्ष: Ndovu
पैनलिस्ट: एलिसिया ले, कैलियन विंटर्स, नैन्सी ईसियोवा, एलिक्स, शेरीनॉर्थ लामिसी अट्टाकोरा, साराह श्रिकर

ब्रेकआउट रूम:

  1. रोजगार कार्यक्रम
    ब्रेकआउट रूम 1: Simba
    फैसिलिटेटर:
    एलिसिया ले और कैलियन विंटर्स

  2. पैरवी फंड
    ब्रेकआउट रूम 2: Kifaru
    फैसिलिटेटर:
    शेरीनॉर्थ लामिसी अट्टाकोरा और साराह श्रिकर

  3. सर्वाइवर-नेतृत्व वाली बैठक
    ब्रेकआउट रूम 1: Kiboko
    फैसिलिटेटर:
    एलिक्स लुटनिक

  4. एलईईजी (LEEG - लिव्ड एक्सपीरियंस एक्सपर्ट ग्रुप्स)
    मुख्य कक्ष:Ndovu
    फैसिलिटेटर:
    नैन्सी ईसियोवा और LEEG प्रतिभागी

  5. साक्ष्य और अनुसंधान के भीतर अवसरों को बढ़ावा देना (शक्ति)
    ब्रेकआउट रूम 4: Tausi
    सूत्रधारों:
    ग्रेस वेस्ट और लिंज़ी लिवियन


जलपान (रिफ्रेशमेंट) ब्रेक

शाम 4:00 बजे - 4:40 बजे तक | मुख्य कक्ष के बाहर | सहयोगी + सर्वाइवर्स

जलपान और नेटवर्किंग के लिए एक छोटा ब्रेक। किसी ऐसे व्यक्ति को नमस्ते / हैलो कहें जिससे आप अभी तक नहीं मिले हैं, या अपने विचार स्लैक में साझा करें!


सर्वाइवर नेतृत्व के लिए कौशल को मज़बूत करना

शाम 4:30 बजे - 6:00 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu| सहयोगी + सर्वाइवर्स

यह कार्यशाला आंदोलन के भीतर सर्वाइवर नेतृत्व से संबंधित मुख्य क्षेत्रों में प्रतिभागियों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए इंटरैक्टिव सत्रों की एक श्रृंखला प्रदान करती है। सहयोगी शिक्षण के माध्यम से, उपस्थित लोगों को पैरवी, संचार, सुरक्षा और उपचार (हीलिंग) में उनके काम का समर्थन करने के लिए व्यावहारिक टूल्स और अंतर्दृष्टि प्राप्त होगी।

कार्यशाला के सत्र: 

  1. सर्वाइवर नेताओं के लिए सुरक्षा, संरक्षा और संरक्षण
    मुख्य कक्ष: Ndovu
    फैसिलिटेटर:
    डेविड कोफी अवुसी

  2. डिजिटल नैतिक संचार
    ब्रेकआउट रूम 1: Simba
    फैसिलिटेटर:
    पेट्रीसिया वानजा किमानी

  3. सर्वाइवर आवाज़ों को सशक्त बनाना: समावेशी पैरवी के लिए रणनीतियाँ
    ब्रेकआउट रूम 2: Kifaru
    फैसिलिटेटर:
    किगगुंडू पियस

  4. सर्वाइवर-नेतृत्व वाले संगठनों में सुरक्षा और कल्याण (वेलबीइंग) के तरीके
    ब्रेकआउट रूम 3: Kiboko
    फैसिलिटेटर:
    फेथ वांजिकु

  5. आघात से उपचार (हीलिंग): सर्वाइवर-केंद्रित तरीके
    ब्रेकआउट रूम 4: Tausi
    फैसिलिटेटर:
    दीना गोशेन

  6. सर्वाइवर नेतृत्व: चुनौतियाँ और पैरवी में सुधार के लिए तंत्र
    ब्रेकआउट रूम 5: Amani
    फैसिलिटेटर:
    हसन कामारा


समापन संपूर्ण (प्लेनरी) सत्र

शाम 6:00 बजे - 6:30 बजे तक | मुख्य कक्ष: Ndovu | सहयोगी + सर्वाइवर्स

इस समापन सत्र में रचनात्मक सह-निर्माण शामिल होगा, जहाँ हम मुख्य बातें, साझा सीख और अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कार्यवाही योग्य कदम एकत्र करेंगे। यह हमारे सामूहिक प्रयासों और हमारे द्वारा की गई प्रगति का जश्न मनाने का पल है, यह साथ ही आंदोलन में निरंतर सहयोग और विकास के लिए मंच तैयार करना भी है।


जश्न मनाने का रात्रि भोज और ओपन माइक नाइट

शाम 8:00 बजे - 9:00 बजे तक | मुख्य कक्ष: एनडोवु | सहयोगी और सर्वाइवर्स

हम जश्न और जुड़ाव की एक विशेष शाम के लिए एक साथ इकट्ठा होंगे, जहाँ हम एक यादगार डिनर के लिए एक साथ आएंगे जिसमें एक डीजे के साथ एक डांस पार्टी भी शामिल होगी!